This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Amazon Products

Here you can buy products,just click here.

Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Tuesday, 16 January 2018

10 Amazing Websites Useful and unknown | thespy.co.in

दोस्तो आज हम बात करने वाले है 10 ऐसी amazing websites के बारे में जिनके बारे में हम नहीं जानते लेकिन इनका हमारी आम जिंदगी  बहुत उपयोग हो सकता है

10 Amazing Websites Useful and unknown


#1
Name:10minutemail.com
About:यह वेबसाइट  १० मिनट के लिए mail provide करता है जिसका use हम वेरिफिकेशन के लिए कर सकते है।

#2
Name:Hackertyper.net
About:यह वेबसाइट केवल fun के लिए है जिसके द्वारा आप अपने दोस्तो को मूर्ख बना सकते है।

#3
Name:madeon.fr
About:इस वेबसाइट के द्वारा आप गाने बना सकते है

#4
Name:Pricetrak.in
About:इस वेबसाइट में किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग के प्रोडक्ट्स की price check कर सकते है,लिंक copy करे और इस वेबसाइट में paste करदे।
#5
Name:Explore-everest.com
About:इस वेबसाइट के द्वारा आप एवरेस्ट travelling का experience अपने मोबाइल पर कर सकते है।

#6
Name:Accountkiller.com
About:इस वेबसाइट के द्वारा आप अपने ऑनलाइन अकाउंट को आसानी से बन्द कर सकते है उसकी process को जानकर।

#7
Name:Thepiratebay.proxylist.org
About: के इस वेबसाइट के द्वारा आप torrent

#8
Name:Downforeveryoneorjustme.com
About: के इस वेबसाइट के द्वारा आप यह जान सकते है कि SERVER DOWN सिर्फ आपके PC में हुआ है या सब जगह।

#9
Name:Staggeringbeauty.com
About:यह वेबसाइट केवल Fun के लिए है zigzag curator।

#10
Name:weavesilk.com
About:के इस वेबसाइट का use abstract design बनाने के लिए कर सकते है।

follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey

Sunday, 14 January 2018

Animation के उपयोग क्या है ? | thespy.co.in

Animation के उपयोग क्या है ?
Animation का सबसे अधिक उपयोग मनोरंजन के क्षेत्र में होता है।आज के समय में Animation का सबसे अधिक उपयोग कंप्यूटर games को Realistic,रोमांचक और आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है ।
Animation का उपयोग scientific application को दर्शाने के लिए किया जाता है जो कि practically possible नहीं होते है।

Some important points to know

Animation are largely used in the entertainment industry.


It is also at the heart of most computer games for making the graphics more realistic,interesting,exciting or engaging.

Animation can also be extremely effective in education because it provides an excellent way to explain dynamic processes which cannot be easily captured by video.

A major use of animation is to visualise simulation of scientific phenomena in industrial and scientific applications.


follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey

अपने निजी documents को सेफ कैसे रखें ? | thespy.co.in

DigiLocker एक "डिजिटल लॉकर" सेवा है जो भारत सरकार द्वारा संचालित है जो भारतीय नागरिकों को Cloud Storage पर आधिकारिक दस्तावेजों(Documents)को संग्रहीत(Store) करने में सक्षम बनाता है।

यह सेवा भौतिक दस्तावेजों (Physical Documents/ Original copy) की आवश्यकता को कम करने की दिशा में है, और यह सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है।
सरकारी एजेंसियों, शिक्षा प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के स्वामित्व दस्तावेजों और कुछ अन्य दस्तावेजों द्वारा जारी पहचान पत्र को संग्रहीत करने के लिए उपयोगकर्ताओं को 1 जीबी Cloud Storage Provide करता है।
USER को DigiLocker का उपयोग करने के लिए आधार कार्ड रखने की आवश्यकता होती है। DigiLocker app में Registration के लिए आधार कार्ड नंबर और आधार-Attached मोबाइल नंबर पर एक-बार पासवर्ड OTP(One Time Password) भेजा जाता है। बाद के लॉग-इन के लिए, User अपना पासवर्ड सेट कर सकते हैं, DigiLocker को फेसबुक या Google लॉगिन से लिंक कर सकते है।

DigiLocker का Beta testing फरवरी 2015 में शुरू हुई थी,
इस ऐप को 1 जुलाई 2015 को प्रधान मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया।
शुरुआत में digilocker की Store Capacity 10 एमबी थी, और बाद में इसे 1 जीबी तक बढ़ाया गया।

जुलाई 2016 में, डिजीलॉकर में 20.13 लाख User registered किए तथा 24.13 लाख दस्तावेजों को cloud storage में Store किया।


अप्रैल में User की संख्या में 7.53 लाख की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई, जब सरकार ने सभी नगरपालिका निकायों को Paperless बनाने के लिए डिजीओलॉकर का उपयोग करने का आग्रह किया था।


2017 से, आईसीएसई(ICSE) बोर्ड के छात्रों को डिजीलॉकर में अपने कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रमाण पत्रों को स्टोर करने और आवश्यकतानुसार उन्हें एजेंसियों के साथ साझा करने की अनुमति देने के लिए सुविधा प्रदान की गई थी।


मई 2017 में, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल समेत 108 अस्पतालों ने कैंसर के रोगियों के चिकित्सा दस्तावेजों और परीक्षण रिपोर्टों को संग्रहीत(Store) करने के लिए डिजीलॉकर का इस्तेमाल शुरू करने की योजना बनाई थी।


एक UiD निर्देशक के अनुसार, मरीजों को एक key प्रदान की जाएगी, जो वे एक अन्य अस्पताल के साथ share कर सकते हैं ताकि उनकी परीक्षण रिपोर्ट उन तक पहुंच सकें।

ई-हस्ताक्षर करने वाले दस्तावेज़ों के लिए एक संबद्ध सुविधा भी है। यह सेवा भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करने और प्रशासनिक खर्चों को कम करने तथा ई-दस्तावेजों की प्रामाणिकता प्रदान करती है, सरकार द्वारा जारी दस्तावेजों के लिए Security प्रदान करती है।



follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey


दोस्तो follow कीजिए thespy.co.in blogs को पाइए tech news और ऐसी ही ढ़ेर सारी जानकारियां सबसे पहले आपके mail box में।


धन्यवाद्

Saturday, 13 January 2018

हमारे कानूनी अधिकार- जो हर भारतीय को जानना आवश्यक है। | thespy.co.in

भारत में रहने वाले बहुत सारे नागरिकों को अपने कानूनी अधिकार नहीं पता होते जिसकी वजह से हम भ्रष्टाचार और धोखेबाजी का शिकार हो जाते हैं. 

1.भारत में अगर आप पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से दिन में एक बार जुर्माना लग गया है तो आप पर पुलिस अधिकारी पूरे दिन फिर जुर्माना नहीं लगा सकते. उदाहरण के लिए अगर आप पर दिन में एक बार हेलमेट ना पहनने का चालान हो गया है तो रात तक आप बिना हेलमेट पहने घूम सकते हैं और ट्रैफिक अधिकारी आप पर जुर्माना नहीं लगा सकता।   
                                           मोटर वाहन विधेयक,2016 
2.भारत में केवल महिला पुलिस अधिकारी के पास ही महिलाओं को गिरफ्तार करके सुरक्षित थाने में ले जाने का अधिकार होता है. अगर भारत में किसी महिला को पुरुष पुलिस अधिकारीगिरफ्तार करके थाने में लेकर जाता है तो इसको अपराध माना जायेगा और ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कारवाई की जा सकती है. अगर किसी महिला को रात के 6 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे समय के बीच पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा जाता है तो उस महिला को अधिकार है कि वह पुलिस स्टेशन आने से मना कर सकती है।
                              अपराधिक प्रक्रिया संहिता,सेक्शन 46

3.वर्ष 1861 में बने पुलिस एक्ट के अनुसार भारत के हर राज्य का पुलिस अधिकारी हमेशा ड्यूटी पर रहेगा. अगर किसी जगह पर आधी रात को भी कोई अपराध या घटना होती है तो पुलिसकर्मी को यह कहने का कोई अधिकार नहीं होता कि वह ड्यूटी पर नहीं हैं क्योंकि पुलिस एक्ट के अनुसार पुलिसकर्मी बिना वर्दी के भी हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं।
                                                       पुलिस एक्ट,1861

4.अगर आप किसी कंपनी द्वारा भेंट किये हुए तोहफे को स्वीकार करते हैं तो आप पर कोई व्यक्ति रिश्वत लेने का मुकदमा चला सकता है. आजकल कंपनियों में लोगों को तोहफे भेजने की परम्परा बनती जा रही है. सरकार द्वारा इस तरह की परम्परा को खत्म करने के लिए वर्ष 2010 में एक कानून बनाया गया और इस कानून के मुताबिक अगर आप किसी कंपनी से किसी तरह का तोहफा लेते हैं तो उसको रिश्वत समझा जायेगा और आप पर कानूनी कारावाई हो सकती है।
                                        विदेशी अंशदान नियमन,2010

5.भारत में अभी भी बहुत सारे लोग लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी अपराध मानते हैं. भारतीय कानून के अनुसार लिव-इन रिलेशनशिप अवैध नहीं है लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले पुरुष और महिला को बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है. अगर लिव-इन रिलेशनशिप में बच्चे का जन्म होता है तो उसका माता-पिता की प्रॉपर्टी पर पूरा-पूरा अधिकार होगा।
                                          घरेलू हिंसा अधिनियम 2005
6.आप के पास वस्तु की अधिकतम खुदरा मूल्य(Maximum Retail Price) से कम कीमत देने का अधिकार होता है. आप दुकानदार से कोई वस्तु सौदे के साथ भी खरीद सकते हैं जैसे कि अगर किसी वस्तु का मूल्य 100 रूपये है तो आप सौदा करके उस वस्तु को 90 रूपये में भी खरीद सकते हैं।
                          अधिकतम खुदरा मूल्य अधिनियम 2014

7.अगर आपके एल.पी.जी के गैस   सिलिंडर में 
 विस्फोट होता है तो आपको 40 लाख रूपये तक का मुआवजा मिलता है. यह हर व्यक्ति का कानूनी अधिकार है।
8.अगर आप सार्वजनिक जगह पर अश्लील गतिविधियां करते हैं तो आपको तीन महीने की सजा हो सकती है.
                                 भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294
9.वर्ष 1956 में बने हिंदू गोद और रखरखाव अधिनियम के अनुसार अगर आप हिंदू धर्म के हैं और आपके एक बच्चा है तो आप दूसरा बच्चा गोद नहीं ले सकते. अगर आपका कोई बच्चा नहीं है और आप बच्चा गोद लेना चाहते हो तो आपकी और बच्चे की उम्र में कम से कम 21 वर्ष का अंतर होना आवश्यक है।
               हिन्दू गोद लेना और रखरखाव अधिनियम 1956
10.इनकम टैक्स अधिकारियों या कर वसूल करने वाले अधिकारियों के पास आपको गिरफ्तार करने का अधिकार होता है. अगर आप ने टैक्स नहीं दिया तो टी.आर.ओ (Tax Recovery Organization) के पास आपको गिरफ्तार करने का अधिकार होता है और उनकी मर्जी से ही आप जेल से छूट सकते हैं,इस नियम का उल्लेख वर्ष 1961 के इनकम टैक्स एक्ट में किया गया है।
                                             आयकर अधिनियम 1961

follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey

Bitcoin क्या है ? | thespy.co.in

Bitcoin एक virtual currency है. जैसे बाकि currencies होते है Rupee, Dollar इत्यादि ठीक उसी तरह Bitcoin भी एक digital currency है. ये बाकि currencies से बिलकुल अलग है क्यूंकि Bitcoin को ना ही हम देख सकते हैं ना ही उसे पैसों की तरह छू सकते हैं. Bitcoin को हम सिर्फ online wallet में store करके रख सकते हैं. Bitcoin का आविष्कार Satoshi Nakamoto ने 2009 में किया था और तब से ही इसकी लोकप्रियता बढती जा रही है. Bitcoin एक decentralized currency है, जिसका मतलब ये है की इसे control करने के लिए कोई भी bank या authority या सरकार नहीं है यानि की कोई इसका मालिक नहीं है. Bitcoin का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है जैसे हम सब internet का इस्तेमाल करते हैं और उसका भी कोई मालिक नहीं है ठीक उसी तरह Bitcoin भी है.

Bitcoin इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं?

1. यहाँ पर आपका transaction fee credit card और debit card से payment करने के मुकाबले बहुत ही कम होता है.
2. Bitcoin को आप दुनिया में कहीं भी और कभी भी भेज सकते हैं बिना किसी परेशानी के.
3. यहाँ पर bitcoin का account block नहीं होता जैसे कभी कभी किसी कारण से bank हमारे credit या debit card को block कर देता है, तो वो समस्या यहाँ नहीं होती.
4. अगर आप long term के लिए bitcoin में invest करना चाहते हैं तो आपको इससे काफी फायेदा हो सकता है क्यूंकि ऐसा record में देखा गया है की bitcoin की कीमत जो है वो बढ़ रहा है तो आगे चल कर हो सकता है आपको इससे बहुत फायेदा मिले.
5. Bitcoin की transaction process में कोई सरकार या authority जो है वो आपके ऊपर नज़र नहीं रखती है तो बहुत से लोग हैं जो इसका इस्तेमाल गलत काम करने के लिए भी करते हैं तो ये उनके लिए फायेदमंद होता है.

Bitcoin इस्तेमाल करने के नुक्सान क्या हैं?

1. यहाँ पर bitcoin को control करने के लिए कोई authority, bank या सरकार नहीं है तो इसके वजह से bitcoin का कीमत में काफी उतार चढ़ाव भी होते हैं तो ये थोडा सा risky हो जाता है.
2. अगर आपका account कभी hack हो जाता है तो आप अपने सारे bitcoins खो देंगे और इसे वापस भी नहीं लाया जा सकता इसमें आपकी मदद कोई नहीं कर पायेगा.
ये थी bitcoin से जुडी जानकारी, मुझे उम्मीद है की आपको समझ में आ गया होगा की Bitcoin क्या है, उसे कैसे पाया जा सकता है और उसके क्या फायेदे और नुक्सान है

Bitcoin का इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है?


Bitcoin का इस्तेमाल हम online payment करने के लिए या किसी भी तरह का transactions करने के लिए कर सकते हैं. Bitcoin peer to peer network based पर काम करता है जिसका मतलब है की लोग एक दुसरे के साथ सीधा ही बिना किसी bank, credit card या फिर किसी company के माध्यम से आसानी से transactions सकते हैं. Bitcoin को transactions में इस्तेमाल करने के लिए सबसे तेज़ और कुशल माना जाता है. आज कल बहुत से लोग Bitcoin को अपना रहे हैं जैसे online developers, entrepreneurs, non-profit organisations इत्यादि और इसी की वजह से bitcoin का इसतेमाल पूरी दुनिया में global payment के लिए किया जा रहा है.
online transactions करते हैं तो banks के payment process को हमें follow करना होता है तभी जाकर हम payment कर पाते हैं और हमारे किये गए हर transactions का हिसाब हमारे bank account में मौजूद रहता है जिससे की ये पता लगाया जा सकता है की पैसे कहाँ और कितने खर्च किये गए हैं, लेकिन Bitcoin का तो कोई भी मालिक नहीं है इसलिए उसके साथ किये गए transactions एक public ledger(खाते) में record होकर रहता हैं जिसे bitcoin “blockchain” केहते हैं. वहां पर bitcoin के साथ किये गए सभी transactions details store हो कर रहते हैं और वही blockchain इसका प्रमाण होता है की transaction हुआ है या नहीं.

Bitcoin का Value कितना है?

Bitcoin का value आज के दिन में करीबन $999 है मतलब एक Bitcoin की value 65,000 है. इसकी value कम या ज्यादा होती रहती है क्यूंकि इसको control करने के लिए कोई authority नहीं है इसलिए इसकी value इसके demand के हिसाब से बदलती रहती है.

Bitcoin Wallet क्या है?

Bitcoin को हम सिर्फ electronically store करके रख सकते हैं और इसे रखने के लिए bitcoin wallet की जरुरत होती है. Bitcoin wallets बहुत से प्रकार के होते हैं जैसे desktop wallet, mobile wallet, online/ web-based wallet, hardware wallet इन में से एक wallet का इस्तेमाल कर हमें इसमें account बनाना होता है. ये wallet हमें address के रूप में unique id प्रदान करती है जैसे की मान लीजिये आप ने कहीं से bitcoin कमाया है और उसको आपको अपने account में store करना है तो आपको वहां पर उस address की जरुरत पड़ेगी और उसी के मदद से आप bitcoin को अपने wallet में रख सकते हैं. उसके अलावा अगर आपको bitcoin खरीदना है या बेचना है तो आपको bitcoin wallet की जरुरत पड़ती है और इसके बाद आप जो bitcoin बेचते हैं उसके बदले आपको जितने भी पैसे मिलते हैं वो आप अपने bank account में भी transfer bitcoin wallet के जरिये करवा सकते हैं.

Bitcoin कैसे कमाया जा सकता है?

Bitcoin को हम तिन तरीके से कमा सकते हैं-
1. पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक bitcoin सीधे $999 देकर खरीद सकते हैं. ऐसा भी नहीं है की अगर आपको एक bitcoin खरीदना है तो आपको पुरे के पुरे $999 देने होंगे आप चाहे तो bitcoin की सबसे छोटी unit “satoshi” भी खरीद सकते हैं. जैसे हमारे भारत में 1 रुपये में 100 पैसे होते हैं ठीक उसी तरह 1 bitcoin में 10 करोड़ satoshi होते हैं तो आप चाहे तो bitcoin की सबसे छोटी रक़म satoshi खरीद कर धीरे धीरे 1 या उससे ज्यादा bitcoin जमा कर सकते हैं. जब आपके पास bitcoin मौजूद हो जायेगा और उसका price बढ़ जायेगा तब आप उसे बेच कर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं.
2. दूसरा तरीका है की अगर आप online किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीददार के पास अगर bitcoin मौजूद है तो उससे आप पैसे के बदले में bitcoin ले लो, ऐसे में आप उन्हें वो सामान भी बेच देंगे और आपको bitcoin भी मिल जायेगा जो आपके bitcoin wallet में store हो कर रहेगा. आप चाहे तो बाद में उस bitcoin को दुशरे व्यक्ति को ज्यादा दाम में बेच कर मुनाफा भी पा सकते हैं.
3. तीसरा तरीका है  और GPU होता है और वो इसके जरिये transactions को verify करते हैं. वो ये verify करते हैं की transactions सही है या नहीं या उसमे किसी तरह की हेरा फेरी तो नहीं की गयी है. इस verification के बदले उन्हें कुछ bitcoins इनाम के तौर पे मिलता है और इस तरीके से नए bitcoin market में आते हैं. ये कोई भी कर सकता है इसके लिए high speed processor वाले computer की जरुरत पड़ती है जिसे खरीदना हर किसीके बजट में नहीं होता.
high performance computer

bitcoin mining का. इसके लिए हमें high speed processor वाले computer की जरुरत पड़ेगी जिसका hardware भी अच्छा होना चाहिये. हम bitcoin का इस्तेमाल सिर्फ online payment करने के लिए करते हैं और जब कोई bitcoin से payment करता है तो उस transaction को verify किया जाता है. जो इन्हें verify करते हैं उन्हें हम miners केहते हैं और उन miners के पास

जैसे हर देश में currency को एक साल में छापने का एक सीमा होता है के आप बस इतने नोट एक साल में छाप सकते हैं तो ठीक उसी तरह bitcoin के साथ भी कुछ सीमाएं हैं की 21 million से ज्यादा bitcoin market में नहीं आ सकते हैं. यानि की bitcoin की सीमा बस 21 million है उससे ज्यादा bitcoin कभी भी पाये नहीं जायेंगे. अभी की बात करें तो market में करीबन 13 million bitcoin आ चुके हैं और नए bitcoin जो हैं वो अब mining के जरिये आयेंगे।

follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey

Animation क्या होता है ? | thespy.co.in

आमतौर पर बहुत सी ऐसी गतिविधियां या स्थितियां होती है, जिन्हें हम वीडियो में capture नहीं कर पाते है या वीडियो में capture कर पाना संभव नहीं हो पाता है, तो ऐसी गतिविधियों को दिखाने के लिए Animation एक अच्छी युक्ति साबित होती है ।
#thespy
Animation एक शक्तिशाली युक्ति है जिसके द्वारा हम अपने विचारो और कल्पनाओं को दर्शा सकते है।

Animation क्या है ?

अब प्रश्न आता है कि  एनिमेशन है क्या ???


तो Animation बहुत सारी images का sequence होती है जिनमे हर image पिछली image से अलग होती है और जब इन images को एक के बाद एक क्रम में लगाकर तेजी से चलाते है तो एक भ्रम प्रतीत होता है जिससे  देखने में ऐसा लगता है कि ये images चल रही हो

Some important points to know

Animation is a powerful tool used to coonvey a range of ideas in multimedia presentations.

Animation provides a convenient way to explain subject matters when capturing video is not practicable.

 Animation is an object actually moving across or into or out of the screen.

Animation are created from a sequence of still images. Each image is slightly different from the privious one.

Then these images are displayed quickly one after another so that the eye is fooled into perceiving continuous motion due to persistence of vision.

follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey

मोबाइल को secure कैसे करे ? पार्ट 2 | thespy.co.in


M-Kavach-
                    एम-कवच मोबाइल फोन से संबंधित(Related )विभिन्न खतरों को संबोधित करने वाले Android उपकरणों के लिए एक अच्छा मोबाइल फोन सुरक्षा समाधान है।


यह मोबाइल फोन के वाईफाई, ब्लूटूथ, कैमरा और मोबाइल डेटा जैसे दुरुपयोग से संबंधित खतरों को रोकता है

इन संसाधनों पर अनधिकृत उपयोग को रोककर और JavaScript मैलवेयर से सुरक्षा करता है।



उपयोगकर्ता मोबाइल सोशल मीडिया एप्लिकेशन आदि जैसे महत्वपूर्ण application को प्रतिबंधित(Block) कर सकते हैं और अवांछित कॉल और एसएमएस को भी ब्लॉक कर सकते हैं।



यह फोन के नुकसान / चोरी होने पर सिम के परिवर्तनों को ट्रैक करता है तथा दूसरी सिम लगने की जानकारी trusted mobile number पर देता है

यह संपर्क / कॉल-लॉग्स और फैक्टरी रीसेट करने के लिए एक विकल्प प्रदान करता है।


यह ऐप डिवाइस के नुकसान / चोरी हो जाने पर फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन देता है जिसके द्वारा हम मोबाइल का डाटा डिलीट के सकते है।


#thesandeeppandey
#www.thespy.co.in



follow thespy.co.in for more blog updates.
#thespy
#thesandeeppandey




अगर आप भी अपने डाटा को hide करने के लिए play store के app use करते है तो यह खबर आपके लिए है। | thespy.co.in

आज के समय हम सभी लोग अपने मोबाइल में पर्सनल डाटा रखते तथा इस पर्सनल डाटा को छुपा कर रखने के लिए हम सभी कई तरह के privacy app का उपयोग करते है,Google play store में आजकल कई तरह के ऐप है जो दावा करते है कि डाटा को safe रखेंगे।



इन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल,आपके डाटा के लिए हानिकारक हो सकता है- 

हम सभी ऐसे डाटा को छुपा कर रखते है जो हमारे लिए बहुत ही important होता है, Play store में availble privacy apps में डाटा को रखकर हम अपने डाटा को safe समझने की गलती कर बैठते है,


क्युकी ये privacy app केवल डाटा को hide करते है न कि डाटा को store करते है।


  • इन privacy apps के delete हो जाने पर इन पर stored कोई भी डाटा कभी भी वापस नहीं आ सकता है।   
  • मोबाइल के फॉर्मेट हो जाने पर डाटा वापस नहीं आ सकता है।
डाटा को सुरक्षित कैसे रखे?
 अब सवाल आता है कि हम अपने डाटा को सुरक्षित कैसे रख सकते है तो इसके कई तरीके है की हम अपने डाटा को hide करके रखे और सुरक्षित भी -
  • तो जिस डाटा को हम सुरक्षित रखना है उस डाटा को एक फोल्डर के रखकर उसकी zip file बना सकते है जिससे कि वह किसी को दिखेगा नहीं।

  • हम अपने डाटा को गूगल drive में या अन्य किसी ऑनलाइन Cloud Storage में रख सकते है।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को like करे और अपने दोस्तो को अधिक से अधिक share करे,

दोस्तो follow कीजिए thespy.co.in blogs को पाइए tech news और ऐसी ही ढ़ेर सारी जानकारियां सबसे पहले आपके mail box में।

धन्यवाद्

PAYTM क्या है। | thespy.co.in

पेटीऍम एक भारतीय ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट है।
 पेटीऍम ने 2012 में भारत के ई-कॉमर्स बाजार में प्रवेश किया, फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और स्नेपडील के कारोबार की तरह सुविधाएँ और उत्पादों को उपलब्ध कराने लगी। 2015 में, इसने बस यात्रा टिकट बुकिंग को जोड़ा।



इतिहास

पेटीऍम 2010 में One97 communications के द्वारा प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज वेबसाइट के रूप में स्थापित किया।कंपनी का मुख्यालय नॉएडा, भारत में है। बिजली के बिल, गैस बिल साथ ही साथ विभिन्न पोर्टलों की रिचार्जिंग और बिल भुगतान प्रदान करती है।

पेटीऍम "पे थ्रू मोबाइल" का एक संक्षिप्त रूप है।आज, यह प्रीपेड मोबाइल डीटीएच रिचार्ज और शॉपिंग के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन स्थल है, और इसकी Android और iOS एप्लिकेशन को सबसे लोकप्रिय अप्प्स के बीच में स्थान दिया गया है।

स्थापना के तीन साल बाद में, कंपनी ने 25 करोड़ वॉलेट यूजर और 10 लाख एप्लिकेशन डाउनलोड की एक उपयोगकर्ता आधार बनाया।


सेवाएँ

2014 में, कंपनी ने 40 लाख से अधिक भारत की सबसे बड़ी मोबाइल भुगतान सेवा मंच 'पेटीऍम वॉलेट' का शुभारंभ किया। यह सेवा Uber, BookMyShow और MakeMyTrip जैसे इन्टरनेट कंपनियों के पार भुगतान का पसंदीदा तरीका बन गया। अभी 2017 ने Paytm ने Paytm Payment Bank Limited (PPBL) नाम का नया Bank लांच किया है। इसके अतर्गत अब सभी Paytm wallet को Paytm Bank में कन्वर्ट कर दिया जायेगा KYC वेरिफिकेशन के द्वारा|


पेटीएम एप्प

पेटीएम एप्प भी बनाया गया है जो आज के सभी स्मार्टफ़ोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड, एप्पल, और विंडोज के लिए बनाया गया है। इसमें आप बहुत सारे कैशलेस लेनदेन कर सकते हैं। आप इस एप्प के माध्यम से शौपिंग, ट्रेन और हवाई जहाज के टिकट बुकिंग, मोबाइल और डिश रिचार्ज, फिल्मो का टिकट भी खरीद सकते हैं।

पेटीऍम प्रीपेड मोबाइल, डीटीएच, डाटाकार्ड रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल, लैंडलाइन, और डाटाकार्ड बिल भुगतान के लिए भारत के सभी राज्यों में सभी मोबाइल ऑपरेटरों के साथ काम करता है। इसने कई राष्ट्रीय बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, और नेटबैंकिंग भुगतान के साथ भागीदारी की है। पेटीऍम उपयोगिता बिल भुगतान के लिए विभिन्न बिलर्स के साथ काम करता है।


Source-Wikipedia


अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को like करे और अपने दोस्तो को अधिक से अधिक share करे,
दोस्तो follow कीजिए thespy.co.in blogs को पाइए tech news और ऐसी ही ढ़ेर सारी जानकारियां सबसे पहले आपके mail box में।

धन्यवाद्

मोबाइल को secure कैसे करे ?

आज के समय में करीब 300 million people smartphone का उपयोग करते है और सभी लोग चाहते है कि उनका मोबाइल secure रहे।

सभी मोबाइल फोन यूजर्स अपने मोबाइल में अपना पर्सनल डाटा रखते है जो कि वो शेयर नहीं कर सकते वो डाटा कुछ भी हो सकता है जैसे की :-
Contact Number
Images
Videos
Message
Etc.

और किसी भी मोबाइल यूजर को ये बात बिल्कुल भी अच्छी या पसंद नहीं की कोई भी व्यक्ति उसके permission के बिना मोबाइल फोन का उपयोग करे।

आज आपको एक app का नाम बताने जा रहे है जिसके इंस्टॉल करने के बाद जब भी कोई व्यक्ति आपके फोन को छूएगा तो इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी।


Don't touch my phone:-


जब आप फोन में यह एप्लिकेशन इंस्टॉल कर लेंगे तो यह इस तरह दिखेगा 
यहां Start पर क्लिक करे और फोन को एक स्थान पर रख दीजिए अब अगर कोई आपका फोन कोई छूएगा तो आपका फोन बजने लगेगा।और आपको पता चल जाएगा।
इस ऐप में setting में आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर मिल जाते है जैसे कि Intruder Selfie के इस ऑप्शन के द्वारा ऐसे व्यक्ति के बारे में जान सकते है कि किस व्यक्ति ने आपके फोन को छुआ है तथा इसमें gps location tracking के का ऑप्शन भी मिलता है जिससे आपका मोबाइल चोरी होने पर आपको आपके mail me मोबाइल की लोकेशन पता चल जाएगी।
इस app में आपको charge disconnect alarm का ऑप्शन मिलता है जिसके द्वारा आप यह पता लगा सकते है कि आपका मोबाइल चार्ज से निकाला हुआ है।


दोस्तो follow कीजिए thespy.co.in blogs को पाइए tech news और ऐसी ही ढ़ेर सारी जानकारियां सबसे पहले आपके mail box में।

 धन्यवाद्

Friday, 12 January 2018

Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) क्या हैं?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (अंग्रेज़ी:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का अर्थ है कृत्रिम तरीक़े से विकसित की गई बौदि्धक क्षमता। 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता का आरंभ 1950 के दशक में हुआ था। ये Computer और Computer Programs को उन्हीं तर्कों के आधार पर चलाने का प्रयास करता है,जिसके आधार पर मानव मस्तिष्क चलते हैं। 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य होता है कि Computer  अपने-आप तय कर पाये उसकी अगली गतिविधि क्या होगी। इसके लिए संगणक को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया चुनने के लिए प्रोग्राम किया जाता है। इसके पीछे यही प्रयास होता है कि संगणक मानव की सोचने की प्रक्रिया की नकल कर पाये। इसका एक अनूठा उदाहरण है शतरंज]] खेलने वाले संगणक।
ये संगणक प्रोग्राम मानव मस्तिष्क की लगभग हर चाल की काट और अपनी अगली चाल सोचने के लिए संगणक को प्रोग्राम किया हुआ है। ये इतना सफल रहा है कि मई 1997में आईबीएम का संगणक डीप ब्लू ने विश्व के सबसे नामी शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव को हरा चुका है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दो शब्दों से मिलकर बना होता है।
1-   आर्टिफिशियल जिसका मललव होता है ऐसी वस्तु जो प्राकृतिक नहीं हो मतलव कि उसे मानव के द्वारा वनाया गया हो या कहे की कृत्रिम हो।
2.   इंटेलिजेंस - इस तात्पर्य है कि सोचने, समझने एवं सीखने की योग्यता है।

इस प्रकार हम कह सकते है कि एक इस तरह का सिस्टम विकसित करना जो कृत्रिम रूप से सोचने, समझने एवं सीखने की क्षमता रखता हो जैसे की मानव रखता हैं। मतलब की एक ऐसा सिस्टम जो व्यवहार  प्रतिक्रिया देने में दक्ष हो और जो मानव से भी वेहतर हो। इस पर अध्यन चल रहा है। इसे लघु शब्दों में AI भी कह सकते है हम कह सकते है कि फेसबुक में जो फ्रेन्ड सजेशन का जो ऑप्शन है वह ए.आई का एक हिस्सा है।

कई बार हम रोबोट को एआई कह देते है ऐसा नहीं है रोबोट एक ऐसा सिस्टम है जिसमें एआई को डाला गया है। हम इसे इस तरह भी परिभाषित कर सकते है की  इस प्रकार का  अध्यन जिसमें हम एक ऐसा सोफटवेयर विकसित करे जिससे  एक कम्प्यूटर भी इंसान की तरह और उससे बेहतर प्रतिक्रिया दे सके। एआई में कई विषय आते है जिसमे दर्शन , समाजशास्त्र और गणित एवं भाषा का ज्ञान होता हैं।

AI को चार भागों में विभाजित कर सकते हैं।
1-   इंसान की तरह सोचना 
2- इंसान की तरह व्यवहार करना 
3- तर्क एवं विचारो युक्त मतलब संवदेनशील, बुद्धिमान,  
4-तथ्यों को समझना एवं तर्क एवं विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देना।

इस तरह हम कह सकते है कृत्रिम तरह से एक ऐसा सिस्टम विकसित करना जो इंसान की तरह कार्य कर सके, सोच सके एवं अपनी प्रतिक्रिया दे सके है।
जब भी मानव बुद्धिमत्ता की चर्चा होती है, तब अनेक बुद्धिमान लोगों का स्मरण होता है। हाल के वर्षों में मानवीय सोच समझ इतनी तेजी से विकसित होती जा रही है कि प्रकृति की रचना को हर क्षेत्र में कड़ी चुनौती दे रही है। विज्ञाण की प्रगति के साथ साथ हरेक चीज कृत्रिम बनती जा रही है। इस प्रगति में मानव ने बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भी अपने अनुभव और आकांक्षाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकसित करने का प्रयास किया है। वैज्ञानिकों द्वारा ऐसे संगणक भी आविष्कृत कर लिए गए हैं जिनमें जटिल से जटिल कार्य को न्यूनतम समय में करने की क्षमता होती है। आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीनें किसी लिखे हुए पाठ को मानव की तरह से ही शब्दों की पहचान कर एवं पढ़ सकती है। ऑटो पायलट मोड पर वायुयान, मशीन द्वारा संचालित किये जाते हैं। कंप्यूटरों में ध्वनियां और आवाजों को पहचानने की क्षमता होती है। किन्तु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक रूप से सीमित भी है, क्योंकि इसका सामर्थ्य इसकी प्रोग्रामिंग पर निर्भर करता है। लेकिन मानवीय मस्तिष्क में ऐसी कोई सीमा निश्चित नहीं होती है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मानवीय कार्य को काफी सुविधाजनक बना दिया है। सौ मस्तिष्कों की क्षमता वाला कार्य, मात्र एक ही संगणक सुलभ कर सकता है। ये बात गणनाओं व तर्कों के संदर्भ में है।

एआई के प्रमुख एप्लीकेशन निम्न है
1- एक्सपर्ट सिस्टम 
2 - गेम प्लेयिंग 
3 - स्पीच रिकग्निशन 
4 - नेचुरल लैंग्वेज 
5 - कंप्यूटर विज़न 
6 - न्यूरल नेटवर्क 
7 - रोबोटिक्स 
8 - फाइनेंस 
9 - कंप्यूटर साइंस 
10 - मौसम का पूर्वानुमान 
11 - उड्डयन

इसे तीन भागो में विभाजित किया गया है
1-कमजोर कृत्रिम बुद्धिमत्ता 
2-शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता 
3- विलक्षणता


कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फायदे और नुकसान ऐसा माना जा रहा है कि इससे कम कम हो जायेंगे और मानव के स्थान पर मशीनो को काम में लिया जायेगा जिसके कई नुकसान भी हो सकते है कि मशीन स्वयं ही निर्णय लेने लगेगी और उस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वह मानव सभ्यता के लिए हानिकारक हो सकता है

Source-Wikipedia



अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को like करे और अपने दोस्तो को अधिक से अधिक share करे,
दोस्तो follow कीजिए thespy.co.in blogs को पाइए tech news और ऐसी ही ढ़ेर सारी जानकारियां सबसे पहले आपके mail box में।

धन्यवाद्